ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

'OTT पर बिग बॉस ऑडियंस के लिए काफी क्रेजी एक्सपीरियंस होने वाला है', रुबीना दिलैक

Photo Source :

Posted On:Monday, August 9, 2021

मुंबई, अगस्त 09 2021 रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला का गाना 'तुमसे प्यार है' को ऑडियंस का बहुत प्यार मिल रहा है और गाने को तीन दिन में 10 मिलियन व्यूज मिल गए है। अभिनव और रुबीना की केमिस्ट्री गाने में सबको पसंद आ रही है। रुबीना ने की न्यूज़ हेल्पलाइन से बातचीत गाने को लेकर और बहुत कुछ। 

अपने फैंस का धन्यवाद देते हुए रुबीना ने कहा, "मैं आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया करती हूँ हमारे गाने को इतना प्यार देने के लिए। हमने यह गाना बहुत प्यार से बनाया था और अब इतना प्यार देखकर मैं बहुत भावुक हूँ। “

इस रोमांटिक गाने को विशाल मिश्रा ने गाया है जो अपनी मेलोडियस आवाज के लिए जाने जाते है। उनके साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात करते हुए रुबीना ने कहा, "विशाल के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा। हम वैसे एक दूसरे से रूबरू नहीं हो पाए क्योंकि हम अपनी शूटिंग में बिजी थे। लेकिन लाइव सेशन और नार्मल कन्वर्सेशन में उनसे जितनी भी बात हुई है, वह बहुत ही अच्छे इंसान है और उनकी सुंदरता उनकी आवाज़ में झलकती है।”

गाने के शूटिंग अनुभव पर बात करते हुए रुबीना ने कहा, "हमारा गाना तुमसे प्यार है एक कप चाय के ऊपर रोमांस है। हमने मलेरकोटला पंजाब में गाने को शूट किया। यह बहुत ही सुन्दर जगह है। जब हम गाना शूट कर रहे थे मैं तभी गाने को विज़ुअलाइज़ कर पा रही थी और गाने बिलकुल वैसा ही बना है। हमने गाने के शूट के दौरान बहुत मजा किया। “

ओलंपिक में भारत ने इस बार बहुत बड़ी जीत हासिल की है और नीरज चोपड़ा ने देश को स्वर्ण पदक दिया है। इसपर बात करते हुए रुबीना ने कहा, "यह हमारे देश के लिए बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण मोमेंट है। हमारा देश हर खेल में अब काफी स्ट्रांग होता जा रहा है और हमारे एथलीट ने काफी अच्छा खेल खेला।यह हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है। “

बिग बॉस  इस बार टीवी पर न आकर पहले OTT पर आ रहा है। इसपर उन्होंने कहा, "मुझे टेलीविज़न ज्यादा पसंद है लेकिन मुझे पूरा यकीन है OTT पर बिग बॉस ऑडियंस के लिए काफी क्रेजी एक्सपीरियंस होने वाला है। ऑडियंस 24 *7 हर समय उसको लाइव देख पायेगी .साथ में करण जौहर के साथ काफी मजा आने वाला है। "


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.