ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

फिल्म 'तड़प' के रिलीज होने से पहले सुनील शेट्टी ने अपने बेटे अहान को कही यह बात।

Photo Source :

Posted On:Friday, December 3, 2021

बॉलीवुड के सुपरस्टार सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प आज रिलीज कर दी गई है। फिल्म को लेकर दर्शक भी काफी उत्साहित लग रहें हैं। ऐसे में उनके पिता सुनील शेट्टी ने  अहान की उनकी पहली फिल्म लिए एक हिदायत देने वाली पोस्ट की हैं।
  
बॉलीवुड के  सुपरस्टार सुनील शेट्टी ने  अहान की एक बचपन की तस्वीर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर  साझा करते हुए लिखा कि, "अहान तुम्हारा पहला शुक्रवार।तुम्हारी पहली फिल्म रिलीज होने वाली हैं।तड़प की शुरूआत आज से हो गई और हमेशा ही हर फिल्म की शुरूआत ऐसे ही होगी। जैसे ही फिल्म रिलीज होगी वैसे ही एक कीर्तिमान स्थापित होगा।लेकिन हमेशा एक चीज याद रखना, लोग सच्चे हैं जब तक तुम सच्चे हो। अगर वह तुम्हारी आलोचना करें तो उसे दिल पर मत लेना, यह तुम्हारे लिए एक सीख होगी। तारीफ होने पर ज्यादा उड़ना मत।यह एक परिलब्धि होगी।हमेशा ईमानदार, आभारी,साधारण और सच्चे बने रहना और लोग, जनता और प्रशंसक जो बस तुम्हारे लिए मायने रखते हैं वे सब तुम्हारे दोस्त बनेंगे।हमेशा ईमानदार रहना जैसे अपनी पहली फिल्म के लिए रहे हो। लोग तुम्हें प्यार करें ऐसे बनो,तुम भी उनको प्यार करो,जैसे कि मैं तुम्हें प्यार करता हूं।तुम्हारी पहली फिल्म के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।" 
 
बता दें कि तड़प अहान की डेब्यू फिल्म है जिसको की मिलन लूथरिया द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म की पटकथा रजत अरोड़ा द्वारा लिखी गई हैं। इस फिल्म को प्रोड्यूस जाने माने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला द्वारा किया गया है। 'तड़प' साउथ की फिल्म आरएक्स 100 की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। साउथ में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर  बहुत बड़ी हिट रही थी।
 
फिल्म तड़प में अहान शेट्टी के अलावा तारा सुतारिया भी मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म आज 03 दिसंबर 2021 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। अब देखना होगा कि दर्शक इस फिल्म को किस प्रकार की प्रतिक्रिया देते हैं।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.