ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

आयुष्मान खुराना ने अपनी फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' की को-स्टार वाणी कपूर को दी जन्मदिन की बधाई

Photo Source :

Posted On:Monday, August 23, 2021

मुंबईअगस्त 23 2021 वाणी कपूर का आज जन्मदिन है और वह आज 33 साल की हुई है। उनकी फिल्म 'बेल बॉटमजो हाल ही में सिनेमा घरों में रिलीज़ हुई हैउसके लिए वाणी को काफी तारीफ मिली है।अब आज उनके जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकीके उनके को-स्टार आयुष्मान खुराना ने उनके जन्मदिन पर उन्हें ख़ास बधाई दी। 
 
वाणी के साथ फोटो शेयर करते हुए आयुष्मान ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे @वाणी कपूर। मैं बहुत बेसब्री  से इंतजार कर रहा हूँ दुनिया को तुम्हें फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकीमें मानवी के किरदार में देखने के लिए। "
 
वाणी और आयुष्मान एक साथ अभिषेक कपूर की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकीमें नजर आने वाले है। यह फिल्म एक लव स्टोरी है जो नॉर्थ इंडिया में बेस्ड है।फिल्म में आयुष्मान एक क्रॉस फंक्शनल एथलीट के रोल में नजर आएंगे और वाणी उनका लव इंटरेस्ट प्ले करते हुए दिखेंगी। फिल्म को टीसीरीज ने गाए इन द स्काई पिक्चर्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। 
 
वाणी फिलहाल अपनी फिल्म 'बेल बॉटमकी सफलता को एन्जॉय कर रही है। यह फिल्म पहली बड़ी फिल्म है जो इतने लम्बे समय के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 
 
वह  जल्दी ही फिल्म 'शमशेरामें नजर आएंगी जिसमे उनके साथ रणबीर कपूर और संजय दत्त नजर आने वाले हैं।फिल्म को करण मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया  है और यह फिल्म एक डाकुओं की टोली पर आधारित है जो अंग्रेज सरकार से अपने हक के लिए लड़े थे। 
 
हम वाणी को जन्मदिन की ढेरों बधाई देते है। 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.