ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

अपने परिवार के बाद, दीपिका पादुकोण भी हुई कोरोना पॉजिटिव

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 5, 2021

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी कोरोना की चपेट में आ गयी है और वह कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है। हालांकि अभी उनकी या उनकी टीम की तरफ से इस बात को लेकर कोई ऑफिशल स्टेटमेंट रिलीज़ नहीं की गयी है। दीपिका फ़िलहाल अपने परिवार के साथ बेंगलुरु में है। 
 
कल शाम को खबर आयी थी कि दीपिका के पापा प्रकाश पादुकोण, उनकी मम्मी उज्जला पादुकोण और उनकी बहिन अनिशा तीनो कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। उनके पापा को बेंगलुरु में एक हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इस खबर के कुछ ही देर बाद एक और खबर आयी की दीपिका भी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है। 
 
दीपिका आज कल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी एक्टिव रह रही है और वह अपने अकाउंट के माध्यम से लोगों तक मेन्टल हेल्थ अवेयरनेस का सन्देश पंहुचा रही है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने मेन्टल हेल्थ हेल्पलाइन नंबर्स सबके साथ शेयर किये। 
 
रिपोर्ट्स के हिसाब से वह अपने घर में ही क्वारंटाइन कर रही है लेकिन उनके फैंस अभी उनकी तरफ से ऑफिशल स्टेटमेंट आने का इंतजार कर रहे हैं। 
 
वर्कफ़्रंट पर, दीपिका जल्द ही कबीर खान की फिल्म '83 ' में कपिल देव की बीवी रोमी भाटिया के रोल में नजर आएँगी। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नजर आने वाले है। इसके साथ साथ दीपिका शाहरुख़ खान के साथ उनकी अगली फिल्म 'पठान' में भी नजर आने वाली हैं जिसमे जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। 
 
वह  शकुन बत्रा की फिल्म में भी नजर आएँगी  जिसमे उनके साथ अनन्या पांडेय और सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आएंगे। 
 
दीपिका ह्रितिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' में भी नजर आएँगी जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे। वह प्रभास के साथ एक फिल्म में भी नजर आएँगी जिसको नाग अश्विन  डायरेक्ट कर रहे है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.