ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म 'निल बटे सन्नाटा' ने पूरे किए 5 साल, अश्विनी ने फिल्म के प्रति अपने लगाव को बताया।

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 22, 2021

बॉलीवुड में मसाला फिल्मों के साथ-साथ कई ऐसे डायरेक्टर है जो रिएलिटी बेस्ड कंटेंट को लोगों के सामने पेश करने में ज्यादा इंटरेस्टेड दिखाई दिए हैं। वहीं महिलाओं को मुख्य भूमिका निभाते हुए बनाई गई कई फिल्में अब बॉलीवुड की लिस्ट में जुड़ती दिखाई दे भी रहीं हैं। फिल्मों के डायरेक्टर्स की लिस्ट की बात करे तो, इसी में फिल्म डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी का नाम भी जुड़ता नजर आया है। जिन्होंने फिल्मों को रिएलिटी बेस्ड कंटेंट पर बनाने के साथ-साथ महिलाओं के उड़ान और उनकी सच्ची कहानियों को बताने की कोशिश की है।
 
साल 2016 में आज ही के दिन डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'निल बटे सन्नाटा' थियेटर में रिलीज हुई थी। वहीं फिल्म की कहानी को भी अश्विनी ने लिखा और अश्विनी के साथ-साथ नितेश तिवारी, नीरज सिंह और पंकज चौधरी फिल्म की कहानी को लिखते दिखे। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी बेहतरीन रहा। वैसे तो फिल्म कई फिल्म फेस्टिवल में साल 2015 को ही रिलीज कर दी गई थी पर साल 2016 में फिल्म को थियेटर में रिलीज किया गया। बता दें कि, उसी साल इस फिल्म को अश्विनी ने तमिल और मलयालम भाषा में भी बनाया और डायरेक्ट किया।
 
फिल्म की कहानी मां-बेटी के रिश्तों की है जंहा मां की दिनभर की मेहनत बेटी को बेहतरीन और कामयाब बनाने की है। निल बटे सन्नाटा फिल्म में स्वरा भास्कर और टेलीविजन सिरीयल में नजर आ चुकी एक्ट्रेस रिया शुक्ला ने निभाया। वहीं रत्ना पाठक शाह भी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती दिखी। पंज त्रिपाठी भी अपने किरदार को बेहतरीन बनाते दिखाई दिए।
 
और आज फिल्म के 5 साल पूरा होने पर अश्विनी ने फिल्म के दिनों को याद किया। फिल्म के हिंदी, तमिल और मलयालम पोस्टर को दोबारा शेयर कर कैप्शन में लिखा,'कहानियों को लोगों तक पहुंचाने के सपनो की शुरुआत यही से हुई थी!! कहानी जो मुझ जैसे कईयों को उड़ने का, जीने का, मेहनत करने का और सपनों को पूरा करने का हौसला देती है। फिल्म के लिए मेरे भाव हमेशा जुड़े रहेंगे... थियेटर में रिलीज हुए फिल्म ने आज 5 साल पूरे कर लिए...!!!'
 
बता दें कि, हाल ही में अश्विनी की फिल्म 'पंगा' रिलीज हुई थी। अश्विनी द्वारा कई शॉर्ट फिल्म 'घर की मुर्गी ' फिल्म बहुत चर्चित रही। इसके अलावा अश्विनी बरेली की बर्फी फिल्म को भी डायरेक्ट कर चुकी हैं। और अब अश्विनी बतौर आॅथर भी जल्द ही अपनी किताब को लॉन्च करेंगी।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.