ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

Stock market today :बेहतर वैश्विक संकेतों से मार्केट में आया बूम, सेंसेक्स 1047 अंक चढ़ा

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 17, 2022

मुंबई, 17 मार्च (न्यूज़ हेल्पलाइन)   अच्छे वैश्विक से प्रेरित होकर भारतीय शेयर बाज़ार में होली की छुट्टी से एक दिन पहले आज मार्केट ने शानदार उछाल पाया और दोनों प्रमुख सूचकांकों ने आज 1.84% की बढ़त प्राप्त की। ज्ञात हो कि भारतीय कल होली की छुट्टी है, उसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी है। इस तरह से मार्किट आगामी तीन दिनों के लिए बंद रहेंगे।

ज्ञात हो कि अमेरिकी Federal Bank के व्याज दरों में बढ़ोतरी, तेल की कीमतों में नरमी और रूस में प्रगति के बाद सकारात्मक वैश्विक संकेतों ने बुल्स के विश्वास को बढ़ाया है। इसके कारण भारत सहित विश्व के कई देशों के शेयर मार्केट में आज उछाल आया है।  

आज (Stock market today) गुरुवार 17 मार्च के क्लोज़िंग बेल के समय BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) के सेंसेक्स ने 1047.28 अंको के लाभ के साथ 57,863.93 के स्तर पर था। वहीं, NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) निफ़्टी ने आज की क्लोज़िंग 311.70 अंको के लाभ के साथ 17,287.05 के स्तर पर की। आज निफ़्टी और सेंसेक्स दोनो सूचकांकों ने 1.84% की बढ़त प्राप्त की। आज लगभग 2046 शेयरों में तेजी आई है, 1270 शेयरों में गिरावट आई है और 121 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

ज्ञात हो कि आज (Stock market today) मार्केट ने सकारात्मक शुरुआत की थी। निफ़्टी ने आज की ओपनिंग 227.55 अंको के लाभ के साथ 17,202.90 के स्तर की थी। सेंसेक्स की ओपनिंग 803.63 अंको की बढ़त के साथ 57,620.28 के स्तर पर हुई थी। आज पूरे दिन मार्केट ने सकारात्मक स्तर पर कारोबार किया। आज के दिन सेंसेक्स का उच्चतम और निम्नतम स्तर क्रमशः 58,095.84 और 57,518.06 रहा। निफ़्टी में आज का उच्चतम और निम्नतम स्तर 57,518.06 रहा। 

सेक्ट्रोरिअल इंडेक्स की बात करें तो आज (Stock market today) सबसे ज्यादा लाभ में रहने वाला सेक्टर निफ़्टी ऑटो और सबसे ज्यादा नुकसान में रहने वाला सेक्टर निफ़्टी आईटी रहा। ऑटो इंडेक्स में 2 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स में 3 फीसदी की तेजी के साथ सभी सेक्टोरियल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में एक-एक प्रतिशत से अधिक की तेजी आई।

निफ़्टी में आज के टॉप 5 लाभार्थी शेयर्स रहें- एचडीएफसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाइटन कंपनी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और कोटक महिंद्रा बैंक। आज के टॉप 5 लूज़र शेयर्स रहें- इंफोसिस, सिप्ला, आईओसी, कोल इंडिया और एचसीएल टेक्नोलॉजीज।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.