ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

शेयर बाजार न्यूज़: मामूली बढ़त के साथ मार्केट ने की क्लोजिंग, टाटा स्टील ने बनाई सबसे ज्यादा बढ़त

Photo Source :

Posted On:Thursday, January 13, 2022

मुंबई, 13 जनवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)     भारतीय शेयर बाज़ार में आज का दिन भारी उठापटक से भरा रहा। आज बाजार की अस्थिरता को देखते हुए यह अंदाजा लगाना मुश्किल था कि बाजार लाभ के साथ बंद होगा या हानि के साथ। मगर अन्ततः अंतिम प्रहर में निवेशकों द्वारा की गई खरीदारी के फलस्वरूप भारतीय शेयर बाज़ार के दोनों प्रमुख सूचकांकों ने मामूली ही सही लेकिन बढ़त के साथ क्लोज़िंग की।

आज गुरुवार 13 जनवरी की क्लोजिंग बेल के समय BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) का सेंसेक्स 85.26 अंको की बढ़त के साथ 61,235.30 के स्तर पर था। दूसरी ओर NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के निफ़्टी50 ने आज की क्लोजिंग 45.45 अंको के लाभ के साथ 18,257.80 पर की। आज निफ़्टी 0.25 प्रतिशत और सेंसेक्स 0.14 प्रतिशत बढ़ा।

ज्ञात हो कि आज बाज़ार ने ठीक-ठाक बढ़त के साथ ओपनिंग की थी। आज सेंसेक्स 109.95 अंक बढ़कर 61,259.99 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ़्टी ने आज की ओपनिंग 44.65 अंको के लाभ के साथ 18,257 के स्तर पर की थी। आज के कारोबार में सेंसेक्स का उच्चतम और निम्नतम स्तर क्रमशः 61,348.57 और 60,949.81 रहा। निफ़्टी ने आज के दिन में 18,272.25 के उच्च और 18,163.80 के निम्न स्तर पर जाकर भी कारोबार किया।

आज के कारोबार के अंत में सेक्टोरल मोर्चे पर, धातु, फार्मा, बिजली, तेल और गैस और पूंजीगत सामान सूचकांक 1-3 प्रतिशत बढ़े, जबकि बैंक और रियल्टी सूचकांक 0.5 प्रतिशत से अधिक गिरे। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए।

आज लगभग 1630 शेयरों में तेजी आई, 1609 शेयरों में गिरावट आई और 62 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ़्टी के आज के कारोबार के अंत में जिन कंपनियों के शेयरों ने सबसे ज्यादा लाभ दिया, वे हैं -टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, सन फार्मा, कोल इंडिया और यूपीएल। आज के दिन में सबसे ज्यादा घाटे में रहने वाले टॉप 5 शेयर रहें -विप्रो, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और इंडसइंड बैंक।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.