ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

JSW स्टील ने अपनी पहली तिमाही में दिखाया दम, पिछले साल के घाटे को प्रॉफ़िट में बदला

Photo Source :

Posted On:Monday, July 26, 2021

मुंबई, 26 जुलाई 2021  भारत के दिग्गज स्टील कंपनियों में से एक JSW स्टील ने साल 2021-22 के लिए अपनी पहली तिमाही रिपोर्ट प्रस्तुत की है, जिसमें कंपनी ने नुकसान से उबरते हुए भारी मार्जिन बनाया है। कंपनी ने इस बार के तिमाही रिपोर्ट में विगत वर्ष के नुकसान से पार पाते हुए अच्छी बढ़त बनाई है। 


JSW स्टील कंपनी ने साल 2021-22 के लिए अपनी पहली तिमाही रिपोर्ट को शेयर बाजार में शेयर करते हुए बताया कि कंपनी ने 30 जून 2021 को खत्म हुए तिमाही नतीजों में पिछले वर्ष के 582 करोड़ रुपए के घाटे के मुकाबले 5,900 करोड़ रुपए का मुनाफा प्राप्त किया है, इसका मतलब है कि कंपनी ने 6582 करोड़ रुपए की बढ़त प्राप्त की है। इसी अवधि में कंपनी की आय 11,782 करोड़ रुपए से बढ़कर 28,902 करोड़ रुपए हो गई है। 


इस तिमाही में JSW स्टील कंपनी के EBITDA में भी भारी वृद्धि दर्ज की गई है। यह पिछले साल के 1,341 करोड़ रुपए से बढ़कर 10,274  करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। कंपनी के EBITDA मार्जिन भी 11.4 प्रतिशत से बढ़कर 35.5 प्रतिशत हो गए हैं। JSW स्टील अपने इस उत्साहवर्धक नतीजों से काफी खुश है, मगर शेयर बाजार ने कंपनी के इस लाभ वाले तिमाही का स्वागत खरीदारी से नहीं बल्कि बिकवाली से किया है। खबर लिखे जाने तक एनएसई पर कंपनी का शेयर 1.16 प्रतिशत से गिरकर 909.25 के स्तर पर आ गया है।

 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.